Monday 28 May 2018

Window kya hoti he

ad300
Advertisement
कंट्रोल बॉक्सः- इस पर क्लिक करने पर एक मैन्यू प्रदर्शित होता है जिसमें विंडो को नियंत्रित करने के विभिन्न विकल्प जैसे Restore, Move, Size आदि होते हैं।

बॉर्डर :- यह विंडो के किनारों पर चारों तरफ होती है। इसके माध्यम से विंडो का आकार छोटा या बड़ा
किया जा सकता है।

टाइटल बार :- यह विंडो का वह हिस्सा है जो विंडो का नाम प्रदर्शित करता है। सामान्यतः यह नाम उसमें रन हो रही एप्लीकेशन फाइल का नाम होता है। यह विंडो में सबसे ऊपर प्रदर्शित होती है।

मिनीमाइज़ बटनः- इसका प्रयोग विंडो का आकार छोटा करने के लिए किया जाता है। जब इस बटन
पर क्लिक किया जाता है तो विंडो केवल टास्कबार पर ही प्रदर्शित होती है।

मेक्ज़िमाइज़ बटनः- इसका प्रयोग विंडो का आकार स्क्रीन के आकार के बराबर करने के लिए किया।
जाता है। यह बटन तभी प्रदर्शित होता है जब रिस्टोर बटन नहीं होता है।

रिस्टोर बटन:- विंडों को मेक्जिमाइज करने के बाद यदि उसे पुनपहले वाले आकार (मिनीमाइज नहीं)
में लाना हो तो इस बटन का प्रयोग किया जाता है। यह बटन तभी प्रदर्शित होता है जब मेक्जिमाइज
बटन प्रदर्शित नहीं होता है।

क्लोज बटनःइस बटन का  प्रयोग विंडो तथा प्रोग्राम को बंद करने के लिए किया जाता है।

मैन्यू बार :-यह एप्लीकेशन  से संबंधित विभिन्न प्रकार के मैन्यू का संग्रह होता है। वहीं मैन्यू में विभिन्न
प्रकार के संबंधित विकल्प पाए जाते हैं। उदाहरण के लिए File, Edit, view आदि अलग-अलग मैन्यू
होते हैं। जिस बार पर यह सभी मैन्यू स्थित होते हैं वह मैन्यू बार कहलाती है।

Tool bar :-  यह बार सामान्यत मैन्यू बार के नीचे स्थित होती है। यह एप्लीकेशन से संबंधित विभिन्न विकल्पों को चिन्ह के रूप में प्रदर्शित करती है। किसी टूल (चिन्ह के रूप में प्रदर्शित) पर क्लिक करते हुए निर्दिष्ट विकल्प का प्रयोग किया जा सकता है।

वर्क एरियाः यह विंडो के बीच में होता है। हम अपने सभी कार्य इस वर्क एरिया में ही करते हैं।


स्टेटस बार :-यह एप्लीकेशन से संबंधित विकल्पों के वर्तमान स्टेटस (स्थिति) के बारे में बताती है।
Share This
Previous Post
Next Post

HIMANSHU SHARMA himanshu98gaur@gmail.com

0 Comments: