Wednesday 13 June 2018

Paint क्या है (What is Paint in Window)

ad300
Advertisement
 (Paint) यह ड्रॉइंग करने के लिए टूल है
एक जिसकी सहायता से हम साधारण एवं जटिल ड्रॉइंग बना सकते हैं। इसमें हम रंगीन या एण्ड व्हाइट ब्लैक दोनों प्रकार drawing बना सकते हैं। इसमें  बनाई गई
drawing को डेस्कटॉप पर बैकग्राउंड के रूप में भी लगाया जा सकता है तथा आवश्यकता पड़ने पर
दूसरी एप्लीकेशन में भी कॉपी-पेस्ट विकल्प के माध्यम से प्रयोग किया जा सकता है।
Paint में हम .bmp, .jpg या .gif आदि एक्सटेंशन वाली फाइलों के साथ कार्य कर सकते हैं। Paint को
खोलने के लिए start >> Programss >> Accessories >> Paint विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
जब किसी फाइल को सेव किया जाता है तो संबंधित सॉफ्टवेयर या टूल उस फाइल के नाम के अंत
में कुछ अतिरिक्त अक्षर जोड़ देता है। इन अतिरिक्त अक्षरों को एक्सटेंशन कहा जाता है। एक्सटेंशन
 के आधार पर फाइल के प्रकार की पहचान की जाती है। उदाहरण के लिए यदि किसी फाइल के
एक्सटेंशन .bmp है तो इसका आशय हुआ कि वह फाइल इमेज फाइल हैं और यदि .txt है तो इसका
अशय हुआ कि वह फाइल एक टैक्स्ट फाइल है।

Paint में में पाए जाने वाले विभिन्न टूल्स आगे समझाए गए हैं। इनमें से किसी भी टूल को टूलबाक्स प्रयोग करने के लिए टूलबॉक्स में से उस टूल पर क्लिक करें। इससे माउस पॉइंटर सबंधित टूल के अनुसार कार्य करने लगेगा, तत्पश्चात ड्रॉइंग एरिया में माउस को ले जाकर drawing करने पर संबंधित
कार्य होगा।

Selection tool: इस टूल का प्रयोग इमेज के किसी भाग को सलेक्ट करने के लिए किया जाता है।
सलेक्ट किए हुए भाग को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाया जा सकता है, उसकी कॉपी बनाई जा सकती है या फिर उस हिस्से को हटाया जा सकता है।
इसे प्रयोग करने के लिए टूलबॉक्स में से पर क्लिक करें। अब बनाई गई इमेज पर Selection Tool
माउस ले जाकर माउस का प्राइमरी (लेपट) बटन दबाएं और उस बटन को दबाकर रखते हुए माउस को खींच कर दूसरी तरफ ले जाएं। अब माउस का यह बटन छोड़ दें। आप पाएंगे कि एक बॉक्स नुमा आकृति बनी है। यही सलेक्शन है। यदि इसी समय आप कीबोर्ड से Delete बटन दबाएंगे तो इस बॉक्स में बनी हुई इमेज साफ हो जाएगी।

Erasar :- इस टूल का प्रयोग इमेज के किसी भाग को मिटाने के लिए किया जाता है।

FII with color :- इस टूल का प्रयोग इमेज में रंग भरने के लिए किया जाता है, किन्तु ध्यान रहे कि रंग
किसी बंद बॉक्स या चक्र आदि में ही भरेंक्योंकि यदि बॉक्स की बाउंड्री टूटी हुई पाई गई तो भरा
गया रंग पूरी इमेज में फैल जाएगा।

Pick color :- इस टूल का प्रयोग इमेज में पहले से मौजूद रंग को सलेक्ट करने के लिए किया जाता।
है।

Magmier :- इसका प्रयोग इमेज के किसी भाग को सामान्य से बड़ा करके देखने के लिए किया जाता है

Pencil tool :- इस टूल का प्रयोग मुक्त हाथ से रेखाएं या अन्य आकृतियां बनाने के लिए किया जाता
है। बनाई गई रेखाओं की मोटाई एक पिक्सल होती है।

Paint brush tool :- यह भी पेंसिल टूल की भांति ही होता है, किन्तु इसकी मोटाई तथा आकृति को
बदला जा सकता है।

Alirbrush tool :- इस दूल की सहायता से इमेज में स्प्रे प्रभाव दिया जा सकता है।

Text tool :- इससे टैक्स्ट टाइप किया जा सकता है। ध्यान रहे कि एक बार टाइप किए गए टैक्स्ट में
टैक्स्ट एडिटिंग संभव नहीं होगी। वह टैक्स्ट भी इमेज की भांति ही स्टोर होगा।

Line tool :- इस टूल का प्रयोग सीधी रेखाएं खींचने के लिए किया जाता है।

Curve tool :- इस टूल का प्रयोग घुमावदार रेखाएं खींचने के लिए किया जाता है।

Reciangle tool :- इस टूल का प्रयोग आयत या वर्ग बनाने के लिए किया जाता है। वर्ग बनाने के लिए
इस प्रयोग करते समय कीबोर्ड पर Shil बटन को दबाकर रखें।

Polywon :- इसकी सहायता से बहुमुज बनाए जा सकते हैं।

oval :- यह दूल अण्डाकार आकृति या वृत बनाने के लिए प्रयोग में आता है।

Share This
Previous Post
Next Post

HIMANSHU SHARMA himanshu98gaur@gmail.com

0 Comments: